एलआरडीसी ने मोरबे एवं खरसोता उप स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Location: Manjhiaon


मझिआंव प्रतिनिधि। गढ़वा जिला के एलआरडीसी रवीश राज सिंह ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के मोरबे एवं खरसोता स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ श्रीमती कनक तथा रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ. गोविंद प्रसाद सेठ भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में एलआरडीसी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, ओपीडी रजिस्टर, ओपीडी कक्ष, प्रसव कक्ष तथा परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित सीएचओ एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मरीजों के बेहतर उपचार पर विशेष ध्यान देने को कहा।
खरसोता पहाड़ के समीप स्थित अस्पताल परिसर में लगे पेड़-पौधों एवं स्वच्छ वातावरण को देखकर एलआरडीसी ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा अस्पताल कर्मियों की सराहना भी की। इसके बाद उन्होंने अस्पताल से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की।
एलआरडीसी ने दोनों स्वास्थ्य उप केंद्रों में मरीजों को समय पर दवा उपलब्ध कराने, उचित परामर्श देने, नियमित इलाज सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक रजिस्टरों का सही ढंग से संधारण करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर मोरबे पंचायत सचिव जयप्रकाश जायसवाल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर खरसोता के प्रभारी डॉ. ईश्वर सिंह, मोरबे स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी महिपाल कुमार, स्वास्थ्य कर्मी धनंजय पाठक, एएनएम रिंचू कुमारी, गीता देवी, बीएफटी अफताब समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!