उपायुक्त ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दी सख्त हिदायतें

Location: Garhwa

गढ़वा, 11 अगस्त – समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति, सिलेबस कवरेज (J-GURUJI), विद्यालयों की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, मध्याह्न भोजन, पोषण वाटिका, स्वास्थ्य सुविधाएं, भवन निर्माण और पोशाक वितरण समेत कई बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

ई-विद्या वाहिनी पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार गढ़वा जिला राज्य में आठवें स्थान पर है, लेकिन कुछ प्रखंडों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति निराशाजनक पाई गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, अनुपस्थित विद्यार्थियों के नाम हटाने और अपंजीकृत निजी विद्यालयों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

बैठक में PM पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने मेनू के अनुसार पोषक आहार वितरण, समय पर एसएमएस अपडेट, खाद्यान्न वितरण, किचन-कम-स्टोर मरम्मत और डेटा एंट्री की प्रगति पर संतोषजनक प्रदर्शन न होने पर चेतावनी दी।

बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, डीपीओ, एपीओ, सभी बीईईओ, बीपीओ, एडीएफ, बीपीएम और जेई उपस्थित रहे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!