आजसू पार्टी ने अपने स्थापना दिवस पर बलिदान दिवस मनाया

Location: Garhwa

आजसू पार्टी आज पुरे धुम धाम से पार्टी की स्थापना दिवस पर बलिदान दिवस के रूप में मनाया। सुबह में पर्यावरण के संरक्षण के लिए गढवा जिला के गढवा रंका बिधान सभा व नगर भवनाथपुर बिधान सभा में वृक्षारोपण का कार्य किया गया।
गढवा के नगवां मुहल्ला में जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में पौधारोपण का कार्य किया गया इसके साथ ही तिवारी रेस्ट हाउस के सभागार में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रधान सचिव त्रिपुरारी सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत झारखण्ड अलग राज्य के आन्दोलन मे शहीद हुए क्रांतिकारियों को मौन रखा कर श्रध्दांजलि अर्पित की गई।जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि झारखण्ड राज्य स्वभाविक राज्य नहीं है बड़ी कुर्बानी के बदौलत हमने राज्य बनाया मगर अपने राज्य में ही हम सभी अधिकार से वंचित है। जल जगंल जमीन पर झारखण्डी जनता का कोई संबंध नहीं है। इसलिए आज आजसू पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की जिम्मेवारी इस राज्य के प्रति बढ़ी है और हम सबको एकजुट होकर के झूठ फरेब एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना होगा तभी हम झारखंडीयो की अस्मिता बचेगी ।केंद्रीय सचिव चम्पा देवी ने कहा कि इस राज्य में सबसे कुंठित महिलाओं को रहना पड़ रहा है। महिलाओं का सशक्तिकरण केवल नारा बन कर रह गया है। इस सरकार में राज्य के कोई भी जनता खुश नहीं है महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गया है लेकिन सरकार चुप्पी साधे है। केंद्रीय सचिव गुप्तेश्वर ठाकुर ने कहा कि बलिदान दिवस पर हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि झारखण्ड आन्दोलनकारी को मान सम्मान और पहचान स्वाभिमान की रक्षा कि जाय। पार्टी के जिला प्रधान सचिव त्रिपुरारी सिंह ने कहा कि बलिदान दिवस के अवसर पर हम सब को संकल्प लेने की आवश्यकता है की गढ़वा जिले के एक-एक ग्राम तक पार्टी का संगठन खड़ा कर और विधानसभा मजबूती के साथ लड़ा जाए। इस अवसर पर शंकर प्रताप विश्वकर्मा, चंपा देवी, केन्द्रीय सदस्य अफजल अंसारी, संतोष केसरी, दशरथ चौधरी नन्दू ठाकुर, इस्तेयाक रजा, रम्भा देवी, प्रधान सचिव त्रिपुरारी सिंह, युवा आंसू के प्रदेश संयोजक रविंद्र नाथ ठाकुर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजय ठाकुर, जिला सचिव लाल मोहम्मद अंसारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता देवी, जिला सचिव सुनिल चौधरी, डॉक्टर सहिद हसन, गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष दीनदयाल पासवान, रत्न केशरी, अभिषेक कुमार, मेराल प्रखंड अध्यक्ष हमीदुल्लाह अंसारी आबिद अंसारी , विकास कुमार,
खुशबू देवी संगीता देवी ललीता देवी लीलावती देवी सरस्वती देवी सिमितरी देवी सूरजमानी देवी नंद कुमार कोरबा आदि कार्यकर्ताओं ने सम्बोधित किया

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!