आईआरबी जवान आनंद कुमार की बाथरूम में गिरने से मौत, क्षेत्र में शोक

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): थाना क्षेत्र के करमडीह गांव निवासी आईआरबी बटालियन-4 लातेहार के जवान आनंद कुमार (लगभग 37 वर्ष) की मंगलवार को अचानक मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे छुट्टी पर अपने घर करमडीह आए हुए थे। मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे बाथरूम जाने के दौरान फिसलकर गिर पड़े, जिससे वे बेहोश हो गए।
परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल, मझिआंव लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा गया। मेडिकल टीम के गठन के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।
बताया जाता है कि मृतक आनंद कुमार वर्ष 2010 में आईआरबी में नियुक्त हुए थे और वर्तमान में लातेहार स्थित बटालियन नंबर-4 में कार्यरत थे। उनके निधन के बाद पुलिस लाइन में सलामी दी जाएगी, तत्पश्चात शव को उनके पैतृक गांव करमडीह लाया जाएगा। अंतिम संस्कार मझिआंव स्थित कोयल नदी के श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र (लगभग 10 वर्ष एवं 7 वर्ष), विधवा मां तथा एक अविवाहित छोटे भाई सोनू कुमार को छोड़ गए हैं। इस अचानक हुई घटना से परिवार एवं गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!