मझिआंव में पैसों के लेनदेन को लेकर युवक पर हमला, हालत गंभीर

Location: Manjhiaon


मझिआंव (बरडीहा थाना क्षेत्र) के कोलहुआ (मझिगवां) गांव में सोमवार रात करीब 8 बजे पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल युवक की पहचान प्रभु रजवार के पुत्र दीपक रजवार के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, मुंबई में काम कर कमाए गए पैसों के लेनदेन को लेकर गांव के ही विनोद रजवार, मंजू रजवार, जयराम रजवार और सीताराम रजवार ने दीपक रजवार को बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल के पिता प्रभु रजवार ने बताया कि घटना के बाद से उनका परिवार घर में बंद है, जबकि आरोपित लोग अब भी बाहर मौजूद हैं और दोबारा हमला करने की आशंका बनी हुई है।
घटना की सूचना बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह को दी गई है। थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मौके पर पुलिस भेजने और घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भेजने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि घायल या परिजनों से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!