अवैध होटल जय श्री पैलेस सील, एसडीएम ने अन्य होटलों पर सख्त कार्रवाई का संकेत दिया

Location: Garhwa

गढ़वा : वीरेंद्र तिवारी मार्ग स्थित जय श्री पैलेस (मैरिज हाल) में दो दिन पूर्व हुई पुलिस छापेमारी में देह व्यापार की प्रथम दृष्टया पुष्टि के बाद एसडीएम संजय कुमार के आदेश पर बुधवार को उक्त होटल को पूरी तरह से सील कर दिया गया। सीलिंग से पहले अधिकारियों ने परिसर का फिर से निरीक्षण किया, जिसमें और भी संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। इसके बाद एसडीएम ने अतिरिक्त जांच के निर्देश दिए।

पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों के दबाव एवं थाना प्रभारी की रिपोर्ट के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने कार्रवाई की। इस कार्रवाई में गढ़वा प्रखंड विकास अधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस निरीक्षक सहित नगर परिषद के अधिकारी मौजूद थे।

सीलिंग के दौरान परिसर के एक हिस्से में डुप्लीकेट उत्पाद बनाने के संदिग्ध कच्चे माल और पैकिंग सामग्री भी मिली, जिसे देखते हुए उस कमरे को भी सील कर दिया गया। मामले की गहन जांच अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी को सौंपी गई है।

एसडीएम ने शहर के सभी होटल और मैरिज हॉल संचालकों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठान का विधिवत पंजीकरण कराएं, पर्यटन विभाग से सम्बंधित हों, और सीसीटीवी कैमरे लगाएं। साथ ही आगंतुकों की पूरी विवरणी आईडी सहित संधारित रखें। जल्द ही जिले भर में अवैध होटलों व मैरिज हॉल पर सख्त जांच अभियान चलाया जाएगा और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गुरु पूर्णिमा पर 50 शिक्षकों का सम्मान, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में पांच हजार विद्यार्थियों का लक्ष्य

    गुरु पूर्णिमा पर 50 शिक्षकों का सम्मान, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में पांच हजार विद्यार्थियों का लक्ष्य

    चैनपुर के बंधुआ गांव में हिंसक हमला, गोली और चाकूबाजी में तीन घायल

    चैनपुर के बंधुआ गांव में हिंसक हमला, गोली और चाकूबाजी में तीन घायल

    गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    कुशमही विवाद: एसडीओ ने की जांच, 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

    कुशमही विवाद: एसडीओ ने की जांच, 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

    होटल गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    होटल गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!