गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

Location: Meral



मेराल (गढ़वा)। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मेराल हाई स्कूल स्थित शिव मंदिर परिसर में भाजपा के उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल की ओर से गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष अशोक केसरी एवं राजेश यादव ने शिव मंदिर में दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद गुरु सम्मान समारोह के तहत मेराल निवासी शालिग्राम प्रसाद, नामधारी कॉलेज के प्रोफेसर भास्कर कुमार तथा मेराल मध्य विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार को शॉल एवं सम्मान देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि मनुष्य के जीवन में गुरु का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले माता-पिता हमारे प्रथम गुरु होते हैं, इसके बाद शिक्षा देने वाले शिक्षक, जीविकोपार्जन के लिए कला एवं कौशल सिखाने वाले गुरु तथा आध्यात्मिक मार्गदर्शन देने वाले गुरु जीवन को दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी गुरुजनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजपा नेता अरविंद तूफानी, गोंदा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार अरुण, बीडीसी कृष्णदेव प्रजापति, बिशुनपुरा मंडल अध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री देवकांत ओझा, अमित कुमार साह, कोषाध्यक्ष राधेश्याम यादव, भाजपा नेता रविंद्र प्रसाद, रामसेवक गुप्ता, विकास द्विवेदी, सुरेंद्र राम सहित कई कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    कुशमही विवाद: एसडीओ ने की जांच, 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

    कुशमही विवाद: एसडीओ ने की जांच, 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

    होटल गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    होटल गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सर्पदंश के बाद युवक गढ़वा रेफर

    सर्पदंश के बाद युवक गढ़वा रेफर

    पेड़ से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल

    पेड़ से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल
    error: Content is protected !!