अभाविप ने पलामू जिला व मेदिनीनगर नगर कार्यकारिणी की घोषणा की

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • July 26, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


मेदिनीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) पलामू ने जिला समिति एवं मेदिनीनगर नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश मंत्री राजीव रंजन देव ने कहा कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो छात्रहित के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करता है। प्रांत सह मंत्री अभय वर्मा ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता “ज्ञान, शील और एकता” के मूल मंत्र को आत्मसात कर कार्य करता है।
जिला संयोजक उत्कर्ष तिवारी ने नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें भीम राम को नगर अध्यक्ष, गगन सिंह को नगर मंत्री, निकिता कश्यप एवं धीरज उपाध्याय को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं अमन पांडेय, आयुष सोनी, प्रीत जायसवाल और आयुष गुप्ता को नगर सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा तेजस कुमार को कार्यालय मंत्री, किशु और साहिल सिंह को कार्यालय सह मंत्री, ऋषभ सिंह को एसएफडी प्रमुख, सुमित वर्मा को सह प्रमुख, मेहर सिंह को एसएफएस प्रमुख, बंटी वर्मा को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, हर्ष तिवारी को सह संयोजक, विनय कुमार को खेलो भारत प्रमुख, चितेश पांडे को जिला कला मंच संयोजक, प्रत्यय पांडेय को जिला एसएफडी संयोजक, अंकित लाल को जिला मीडिया प्रमुख तथा हिमांशु कौशल सोनी को जिला एसएफएस प्रमुख बनाया गया।
कार्यक्रम में रमाशंकर पासवान, कौशल मिश्रा, नीतिश दुबे सहित परिषद् के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे। नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों ने छात्रहित, शिक्षा सुधार और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!