320 किलो गांजा के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • July 26, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू



मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। यह गांजा छत्तीसगढ़ से बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में हुसैनाबाद थाना पुलिस एवं सशस्त्र बल ने संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान ट्रक संख्या UP-14 FT-6583 की तलाशी लेने पर उसमें बने विशेष तहखाने से 10 बोरों में रखा 320 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹1.50 करोड़ बताई गई है।
पुलिस ने ट्रक चालक राजेश यादव (45 वर्ष), पिता शंकर यादव, निवासी मदनपुर, थाना छतरपुर, जिला पलामू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा और ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!