चंद्रशेखर आजाद चौक पर ‘पं. राम निवास तिवारी मार्ग’ का हुआ नामकरण

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • July 26, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू



मेदिनीनगर। शहर के ऐतिहासिक चंद्रशेखर आजाद चौक (रेड़मा चौक) पर शनिवार को ‘पं. राम निवास तिवारी मार्ग’ का विधिवत नामकरण एवं उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी मेयर मनोज कुमार सिंह ने शिलापट्ट का अनावरण कर मार्ग का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डिप्टी मेयर ने कहा कि पूर्वजों की विरासत, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान को जीवंत बनाए रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों के नाम पर सार्वजनिक स्थलों का नामकरण नई पीढ़ी को प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम में पूर्व वार्ड आयुक्त रवि शंकर गुप्ता, मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष विजय तिवारी, भाजपा नेता अखिलेश तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, अरविंद तिवारी, पिंकू तिवारी, मंटू दूबे, सोनू तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने पंडित राम निवास तिवारी के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!