अटल मुहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने पर भाजपा का विरोध, रितेश चौबे ने सरकार पर साधा निशाना

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड सरकार द्वारा अटल मुहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा के नाम पर रखने के फैसले को लेकर विवाद बढ़ गया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने इस निर्णय पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि यह झारखंड और महापुरुषों का अपमान है।

रितेश चौबे ने कहा, “झामुमो सरकार विकास के लिए काम नहीं कर रही है, बल्कि महापुरुषों के नाम बदलकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है। इससे पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम भी बदला गया, और अब अटल मुहल्ला क्लीनिक का नाम बदल दिया गया। यह झारखंड की जनता का अपमान है।”

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया और झारखंडवासियों को उनका अधिकार एवं मान-सम्मान दिलाया। ऐसे महापुरुष का नाम हटाकर सरकार ने पूरे राज्य का अपमान किया है।

चौबे ने आरोप लगाया कि कैबिनेट में झारखंड की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर कोई चर्चा नहीं होती, केवल नाम बदलने की राजनीति की जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि “मदर टेरेसा का झारखंड के निर्माण में क्या योगदान है?”

इस फैसले के खिलाफ आम जनमानस में भी आक्रोश है। मौके पर भाजपा नेता संजय जायसवाल, नवीन जायसवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!