मेराल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय में 210 पौधे लगाए गए

Location: Meral


मेराल: पर्यावरण संरक्षण और हरित क्रांति की दिशा में कदम बढ़ाते हुए एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर परिसर में 210 पौधे लगाए

विभागीय निर्देशानुसार प्रत्येक शिक्षक को कम से कम 25 बच्चों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है। विद्यालय ने इस लक्ष्य को पूरा करते हुए विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया।

विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने कहा, “पेड़ ही जीवन का आधार हैं। अगर आज हम पेड़ों को नहीं बचाएंगे तो आने वाली पीढ़ी को प्रदूषित पर्यावरण का सामना करना पड़ेगा। ‘सेव ट्री, सेव एनवायरनमेंट’ को साकार करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।”

उन्होंने आगे कहा कि मानव जीवन को आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अंधाधुंध पेड़ कटाई रोकना जरूरी है। दातुन के नाम पर पेड़ों की शाखाओं को समय से पहले नष्ट करना गलत है। केवल विकसित शाखाओं का उपयोग करें, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को पेड़ लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का महत्व भी समझाया।
इस मौके पर करण कुमार कौशल, राहुल कुमार, रामाशीष राम, दुर्गेश राम, संजय कुमार गुप्ता, आकाश कुमार, कुमारी निर्मला, पूजा कुमारी, पिंकी कुमारी, सिमरन कुमारी, पंकज चौधरी सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!