अचल सुहाग की कामना के लिए सुहागिनों ने किया बट सावित्री पूजा

Location: Ranka

:- अपने सुहाग की अचल आयु की कामना के लिए सुहागिनों ने बट साबित्री पूजा के मौके पर उपवास पूर्वक पूजा की तथा परमात्मा से अपने सुहाग की हर क्षण रक्षा करने की कामना की । गुरुवार को बट सावित्री पूजा के मौके पर शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की सभी सनातनी सुहागिन महिलाओं ने सुबह से दोपहर बाद तक इस संपूर्ण पृथ्वी पर अटल विश्वास का प्रतीक माने जाने वाले परमात्म स्वरूप बट वृक्ष की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर अपने पति के लंबी उम्र की कामना की।

शास्त्रीय मतानुसार सतयुग काल में जंगल में जलावन की लकड़ी लेने गए बट वृक्ष के नीचे बिश्राम कर रहे सावित्री ने अपने पति सत्यवान के असमय प्राण हरण कर यमपुरी ले जा रहे यमराज से अपने घोर सतीत्व के प्रभाव से हठपूर्वक अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस ला कर बचाए थे तब से अटल विश्वास का प्रतीक बने अपने पति के लंबी उम्र की कामना के लिए बट वृक्ष की पूजा करने की परंपरा आज भी जारी है बट साबित्री पूजा के मौके पर सैकड़ों की संख्या में बट वृक्षों के नीचे हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा कर अपने अचल सुहाग की कामना की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!