अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय की छात्राएं शिक्षक प्रकाश चंद सोनी दूसरे विद्यालय में प्रतिनियुक्त किए जाने के विरोध में एन एच 75 को दो घंटे जाम

Location: Shree banshidhar nagar

– सोमवार को अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय की छात्राएं शिक्षक प्रकाश चंद सोनी को 3 माह के लिए दूसरे विद्यालय में प्रतिनियुक्त किए जाने के विरोध में मुख्य गेट के सामने सुबह 9’30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 75 को जाम कर दी। 2 घंटे बाद 11’30 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी अदिति गुप्ता, अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह व थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।

पदाधिकारियों ने छात्राओं को आस्वस्त करते हुए कहा कि आप आवेदन दें, जांचोंपरांत उचित कार्रवाई किया जाएगा। इस तरह राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करना गैर कानूनी है। बताते चलें कि प्रधानाध्यापिका सविता गुप्ता ने शिक्षक प्रकाश चंद्र सोनी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी से कार्रवाई की मांग किया था, जिसके आलोक में डीईओ ने शिक्षक प्रकाश चंद्र सोनी को 3 माह के लिए उत्क्रमित उच्च विद्यालय उदयपुर, रमकंडा में प्रतिनियुक्ति कर दिया है। इसके विरोध में छात्राओं के द्वारा एन एच 75 को जामकर शिक्षक प्रकाश चंद्र सोनी को वापस बुलाने की मांग किया जा रहा था। छात्राओं ने कहा कि प्रकाश चंद्र सोनी पर लगाया गया आरोप गलत है। प्रधानाध्यापिका के द्वारा उन पर गलत आरोप लगाया गया है। सड़क जाम करने वालों में पीहू पांडेय, वर्षा कुमारी, महिमा कुमारी, मुन्नी कुमारी सहित कई छात्राओं का नाम शामिल है।

आरोपित शिक्षक के भाई के उकसावे पर छात्राओं ने किया सड़क जाम

प्रधानाध्यापिका सविता गुप्ता ने बताया कि प्रकाश चंद्र सोनी मुझे बदनाम करने के लिए छात्राओं को उकसाकर सड़क जाम कराए हैं। इसके लिए अपने घर मझिआंव से भाई पिंटू सोनी सहित अन्य लोगों को यहां भेजे हैं। पिंटू सोनी के द्वारा छात्राओं से सड़क जाम कराया गया है। प्रकाश चंद्र सोनी के द्वारा छात्राओं का वीडियो बनाया जाता है, उनकी तस्वीर ली जाती है, साथ ही छात्राओं के साथ उनका भाषा भी अमर्यादित रहता है। वह अपने तरीके से विद्यालय का संचालन करना चाहते हैं। दिशा निर्देशों का भी उल्लंघन करते हैं। जिसके कारण शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा था। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी, जिसके आलोक में उन्हें तीन माह के लिए उत्क्रमित उच्च विद्यालय उदयपुर में प्रतिनियुक्ति किया गया है। सड़क जाम की सूचना डीईओ, थाना व बीआरसी को दे दिया गया है।

जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपा जाएगा :कैसर रजा


:- पूर्व में भी मैं विद्यालय आकर प्रधानाध्यापिका द्वारा प्रकाश चंद्र सोनी पर लगाए गए आरोपों की जांच की हूं। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही प्रकाश चंद्र सोनी को उत्क्रमित उच्च विद्यालय उदयपुर में प्रतिनियुक्ति किया गया है। ऐसा नहीं है कि उन्हें दंड दिया गया है, पुनः इस विद्यालय में आ सकते हैं। जांच प्रतिवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी को अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए सौंपा जाएगा।
रंभा चौबे, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, गढ़वा।

छात्राओं से बॉयफ्रेंड के संबंध में बात करते थे शिक्षक प्रकाश चंद्र सोनी

मामले की जांच करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा श्री बंशीधर नगर के क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा, गढ़वा के क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी रंभा चौबे व गढ़वा के बीपीओ एडमन कच्छप को विद्यालय भेजा गया। जांच टीम के द्वारा विद्यालय के सात वर्ग कक्ष में जा जाकर छात्राओं से मौखिक व लिखित बयान लिया गया। छात्राओं ने लिखित व मौखिक बयान दिया कि शिक्षक प्रकाश चंद्र सोनी के द्वारा पढ़ाया तो अच्छा जाता है, पर हम सबों से बॉयफ्रेंड के संबंध में पूछा जाता है। वर्ग 8 की एक छात्रा ने कहा कि प्रकाश चंद्र सोनी कहते हैं कि आप इतना सुंदर हो तो आपका बॉयफ्रेंड कितना सुंदर होगा। इस तरह कई लड़कियों ने कहा कि उनके द्वारा बॉयफ्रेंड की बात की जाती है। एक छात्रा ने कहा कि प्रकाश सर ने कहा कि विद्यालय पैंट शर्ट पहन कर आते हैं, पर घर जाते हैं तो गर्लफ्रेंड को दिखाने के लिए जींस और शर्ट पहनते हैं। एक छात्रा ने कहा कि अपने जन्मदिन पर विदाउट ड्रेस विद्यालय आई थी तो प्रकाश सर ने कहा कि यह ड्रेस अपने बॉयफ्रेंड को दिखाने के लिए पहन कर आई है। इस तरह सभी वर्ग कक्ष में छात्राओं के द्वारा प्रकाश चंद्र सोनी द्वारा बॉयफ्रेंड के संबंध में बात करने की बात जांच टीम के समक्ष कही गई।
:- छात्राओं के द्वारा सड़क जाम करना गलत है। उन्हें पहले आवेदन देना चाहिए था। छात्राओं के द्वारा बताया गया कि हम लोग स्वविवेक से प्रकाश सर को वापस बुलाने के लिए सड़क जाम किए थे। हमें कोई बहकाया नहीं था। वह काफी अच्छा पढ़ाते हैं। शिक्षक प्रकाश चंद्र सोनी छात्राओं से कहते थे कि बॉयफ्रेंड नहीं बनाना चाहिए यह गलत है। इस तरह उनका सोच गलत नहीं था शब्दों का चयन गलत हो सकता है। अश्लील वीडियो बनाने की बात किसी छात्र ने नहीं कही। जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा पद�

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!