अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने का लिया संकल्प

Location: Meral

मेराल। नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में किस्मती कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मेराल में शनिवार को ‘अंगदान–जीवन संजीवनी’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अंगदान के महत्व की जानकारी देना और इसके प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना था। कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि अंगदान मानवता की बड़ी सेवा है। एक व्यक्ति के अंगदान से कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अंगदान के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने की अपील की।
कार्यक्रम में कॉलेज के सचिव वीरेंद्र प्रसाद, निदेशक लव कुमार, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान अंगदान से संबंधित जानकारी दी गई और लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया गया।
अंत में सभी प्रतिभागियों ने अंगदान जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान “अंगदान महादान है, आपका एक संकल्प कई लोगों को नया जीवन दे सकता है” का संदेश दिया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    झामुमो जिला कार्यालय में निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस मना

    झामुमो जिला कार्यालय में निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस मना

    मांग और राय सार्वजनिक है तब फिर क्यों राय लेने को कह रहे हैं हेमंत बाबू, लटकाने -भटकाने की बात मत कीजिए

    मांग और राय सार्वजनिक है तब फिर क्यों राय लेने को कह रहे हैं हेमंत बाबू, लटकाने -भटकाने की बात मत कीजिए

    15 अगस्त को झंडोत्तोलन के लिए समय निर्धारित

    15 अगस्त को झंडोत्तोलन के लिए समय निर्धारित

    छत्तीसगढ़ पहुंची धुरकी पुलिस, फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तहार

    छत्तीसगढ़ पहुंची धुरकी पुलिस, फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तहार

    JPSC-JSSC मामले में अभाविप कार्यकर्ताओं की हिरासत के विरोध में कांडी में फूंका गया हेमंत सोरेन का पुतला

    JPSC-JSSC मामले में अभाविप कार्यकर्ताओं की हिरासत के विरोध में कांडी में फूंका गया हेमंत सोरेन का पुतला

    जमीनी विवाद में सौतेले भाई ने भवह की कुदाल से मारकर की हत्या, सौतेली बहन गंभीर

    जमीनी विवाद में सौतेले भाई ने भवह की कुदाल से मारकर की हत्या, सौतेली बहन गंभीर
    error: Content is protected !!