युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

Location: पलामू

मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के भड़गावा टोला चट्टीपर निवासी धर्मेंद्र साव की पत्नी रिंकी देवी उम्र 20 वर्ष रविवार की दोपहर करीब 3:00 बजे मानसिक तनाव में आकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इस घटना के बारे में मृतक के ससुर अशोक साव ने बताया कि मृतक रिंकी देवी के पति मेरा बेटा धर्मेंद्र साव सूरत कपड़ा फैक्ट्री में काम करता है।उन्होंने बताया कि घटना के वक्त हमभी घर पर नहीं थे।मजदूरी करने गए थे। ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिला की आपकी पुतोह पिंकी देवी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद हम घर पहुंचे तो देखा की रिंकी एक घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद उन्होंने इस घटना की जानकारी चैनपुर थाना की पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वही घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!