विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, राहत हुसैन बने अध्यक्ष

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर: उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरडीहा में तीन साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों की एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित पर्यवेक्षक सीआरपी संजय कुमार सिंह ने समिति के गठन से संबंधित नियमावली को पढ़कर सुनाया और उपस्थित माता-पिता एवं अभिभावकों से नियमों के अनुसार 12 सदस्यों का चयन करने का आग्रह किया। नियमावली के अनुसार, 6 महिला और 6 पुरुष सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

चयन के बाद, नव-निर्वाचित सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद अध्यक्ष पद के लिए राहत हुसैन, संयोजिका के लिए आसमां बीबी, और उपाध्यक्ष के पद के लिए मसउवर अंसारी को चुना।

पुनर्गठन के पश्चात, नव-निर्वाचित अध्यक्ष राहत हुसैन ने सभी उपस्थित अभिभावकों, ग्रामीणों और अन्य सदस्यों को संबोधित करते हुए अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। उन्होंने कहा, “यह आपका विद्यालय है, इसे अपनाएं और बच्चों के भविष्य के लिए सक्रिय भागीदारी निभाएं।”

इस अवसर पर प्राधानाध्यापिका रूबी कुमारी, शिक्षक उस्मान अंसारी, आशा कुमारी, उदय कुमार सिंह, इसरार अंसारी, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पर्यवेक्षक संजय कुमार सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!