विधायक भानु प्रताप शाही ने तीन पंचायतों में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर। प्रखंड के बनसानी, मकरी और भवनाथपुर पंचायतों में शनिवार को विधायक भानु प्रताप शाही ने जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और लोगों से भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि उन्हें जनता का आशीर्वाद पिछले तीन बार से मिलता आ रहा है और इसके लिए वह पंचायत के सभी ग्रामीणों के ऋणी हैं। इस बार भी वह अपने कार्यों का मूल्य आशीर्वाद के रूप में प्राप्त करने के लिए क्षेत्रवासियों के पास आए हैं। उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

इसके साथ ही विधायक ने भाजपा नेत्री सीता सोरेन पर मंत्री इरफान अंसारी की अभद्र टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी ने एक विधवा आदिवासी महिला पर अमर्यादित टिप्पणी की, जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी भी हैं। विधायक शाही ने चेतावनी दी कि बाबूलाल मरांडी की सरकार बनते ही मंत्री इरफान अंसारी के घर पर बुलडोजर चलेगा।

कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष सोना किशोर यादव ने किया। इस मौके पर विजयलक्ष्मी, सरिता विश्वकर्मा, रीना बारी, भगत दयानंद, अनिल चौबे, दयानंद सोनी, सुनील सिंह, चंदन ठाकुर, घनश्याम शुक्ला, मनोज सिंह, संजय यादव, सुरेश गुप्ता, सुधीर सोनी, ब्रह्मदेव चंद्रवंशी, राजेश गुप्ता, रविंद्र शर्मा, अरुण गुप्ता, लल्लू ठाकुर, टुकु सिंह, प्रेम प्रकाश रमन, मनोज रजक, डोमन चन्द्रवंशी, दिलीप पासवान, प्रदीप रजक, निरंजन पाठक, राजेश्वर पासवान, विजय जयसवाल समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!