सपा प्रत्याशी अंजू सिंह ने मझिआंव-कांडी में किया जनसंपर्क, जनता से साइकिल छाप पर वोट देने की अपील

Location: Manjhiaon

मझिआंव। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा की उम्मीदवार अंजू सिंह ने मझिआंव और कांडी प्रखंड के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर साइकिल छाप पर वोट देने की अपील की और उन्हें विधानसभा में पहुंचाने का आग्रह किया। अंजू सिंह ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर वे विश्रामपुर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगी, जिसमें किसानों के लिए खेतों में सिंचाई का पानी उपलब्ध कराना और अन्य विकास कार्य प्रमुख होंगे।

अंजू सिंह ने यह भी बताया कि वे और उनके पति, युवा नेता अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह, वर्षों से क्षेत्र में ग्रामीणों के सुख-दुख में सहभागी रहे हैं और भविष्य में भी रहेंगे। उन्होंने सभी से 13 नवंबर को साइकिल छाप पर बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के दौरान खरसोता, सोंहगाड़ा, राणाडीह, खरौधा, बनकट, सुंडीपुर, मोखापी, बेलहत समेत कई गांवों का दौरा किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने अंजू सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया और भारी मतों से जीत का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी राहुल दुबे, ननकुं साव, वचन राम, मीना देवी, मुन्ना ठाकुर, पूर्व मुखिया आशा देवी, टुटु पासवान समेत कई लोग शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!