सगमा,
विधायक भानु प्रताप शाही ने एकद्शा श्राद्ध की संध्यबेला पर प्रखण्ड के चैनपुर गांव पहुंचकर भाजपा के समर्पित वरिष्ठ नेता योगेंद्र प्रसाद यादव की माता के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
एकद्षा श्राद्ध में सामिल होने के लिए विधायक भानु प्रताप शाही ने अपने कार्यकर्ताओं के भारी भीड़ के साथ योगेंद्र प्रसाद यादव के घर पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी नेता योगेंद्र प्रसाद की माता तथा बीरबल पंचायत के पूर्व मुखिया सरयू प्रसाद यादव की 104 वर्षीय धर्म पत्नी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया ।
इस मौके पर पार्टी नेता योगेंद्र प्रसाद यादव ने विधायक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया साथ ही अपनी माता जी के साथ बिताए पालो को साझा करते हुए कई बार भावुक भी हुए ।
इस अवसर पर विधायक के साथ सगमा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे जिसमे मुख्यरूप से पार्टी के चतरा विधान सभा प्रभारी भगत दयानंद यादव किसान मोर्चा के जिला संयोजक राजेश जयसवाल मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव विधायक प्रतिनिधि राजेश बैठा मंडल महामंत्री धर्मजीत यादव सखीचंद प्रजापति संतोषी कुशवाहा लालू कुशवाहा दिनेश शर्मा का नाम सामिल है ।
विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण
Location: Shree banshidhar nagar बंशीधर नगर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित…











