उपायुक्त ने तकनीकी पदाधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

Location: Garhwa

निर्देश: योजनाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूरा करें

गढ़वा जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, शेखर जमुआर ने नये समाहरणालय के सभागार में तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंताओं के साथ बैठक कर विभागवार संचालित योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक निर्देश दिए और बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की।

बैठक में उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, भवन निर्माण, जल पथ प्रमंडल, और विद्युत विभाग की योजनाओं की बारीकी से समीक्षा की।

पेयजल योजनाओं पर जोर

उपायुक्त ने पेयजल विभाग की योजनाओं को तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने पेयजल के कार्यपालक अभियंता को पथ निर्माण विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पाइपलाइन बिछाने का कार्य शीघ्र पूरा करने की हिदायत दी।

समन्वय बैठक के निर्देश

जिला उप विकास आयुक्त (डीडीसी) को निदेश दिया गया कि वे सभी विभागीय अभियंताओं और ठेकेदारों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं में आ रही बाधाओं को दूर करें।

विद्युत और भवन निर्माण योजनाओं की समीक्षा

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने इलेक्ट्रिकल सब-स्टेशन और वितरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। भवन निर्माण की समीक्षा के क्रम में लाइब्रेरी निर्माण कार्य की स्थिति पर चर्चा की।

उपस्थित अधिकारी

इस मौके पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!