उपायुक्त ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए रंका अनुमंडल कार्यालय का दौरा कर युद्ध स्तर पर कार्य करने का दिया निर्देश

Location: Garhwa

गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर ने “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के सफल क्रियान्वयन के लिए आज रंका अनुमंडल कार्यालय का दौरा किया। कार्यालय में सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने निर्देश दिया की युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए लक्ष्य के अनुरूप फार्म प्राप्त करें और उसका ऑनलाइन एंट्री करना सुनिश्चित करें ताकि 21-50 वर्ष की सभी माताओं/बहनों को मंईयां सम्मान योजना का लाभ ससमय मिल सके। अगर किसी भी तरह की कोई तकनीकी समस्या आती है तो जिला स्तर पर संबंधित पदाधिकारी से संपर्क स्थापित करते हुए इसका त्वरित निदान करते हुए इस योजना से अधिक से अधिक लाभुकों को लाभान्वित करें। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने रंका अनुमंडल में किए जा रहे हैं विभिन्न कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश रंका अनुमंडल पदाधिकारी को दिए।

तत्पश्चात उपायुक्त ने रंका प्रखंड कार्यालय के सभागार में सभी डीलर के साथ बैठक करते हुए राशन वितरण की स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने सभी डीलरों से कहा कि प्रत्येक माह के 15-16 एवं 25-26 तारीख को चावल दिवस के उपलक्षय पर अनिवार्य रूप से खाद्यान वितरण करने तथा डाकिया योजना के तहत आदिम जनजाति परिवारों को ससमय खाद्यान्न वितरित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी डीलरों की विभिन्न समस्याओं से अवगत होते हुए संबंधित पदाधिकारी को इसके निदान के निर्देश दिए।

मौके पर रंका अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता रंका,जिला आपूर्ति पदाधिकारी,जिला सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी डीलर  सीएसपी मैनेजर, जेएसएलपीएस के  प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!