वर्तमान सरकार में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं, अधिकारों का हनन जारी : गिरिनाथ सिंह

गढ़वा : गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों का दौरा करते हुए परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा रंका प्रखंड में पहुंच चुकी है। इसी क्रम में आज रंका के खपरो और सिरोई में पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने रंका को अनुमंडल बनाने के लिए जो प्रयास किए थे, उसे बाद में आए जनप्रतिनिधियों ने चारागाह बनाने का काम किया।

पूर्व विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि तिवारी ने 10 वर्षों तक जनता को फर्जी चेक स्लीप देकर गुमराह किया, और वर्तमान विधायक व पेयजल मंत्री भी भ्रष्टाचार में किसी से कम नहीं हैं।

श्री सिंह ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में अल्पसंख्यक भी सुरक्षित नहीं हैं, और उन्हें उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता परिवर्तन के मूड में है और आने वाले समय में सभी सवालों का जवाब देगी। उन्होंने जनता से वादा किया कि वे सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करेंगे। इस कार्यक्रम में डॉ. गौरी शंकर प्रसाद, सुनील माली, सुलपानी सिंह, फजलु रहमान, अनीस अंसारी, कामेश्वर राम, रसीद अंसारी, और हजारों की संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!