राज्य में पुनः बनेगी मजबूती से महागठबंधन की सरकार : मंत्री मिथिलेश

Location: Garhwa

गढ़वा : जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत बाना पंचायत के एक सौ से अधिक लोग दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं। रविवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने माला व पार्टी का पट्टा पहना कर सभी को झामुमो में शामिल किया। बना मुखिया गौरी देवी के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य दिनेश चौधरी, नागेंद्र उरांव, कमला देवी, प्रतिमा देवी, कुसुम देवी, तबैसुन बीबी, संगीता देवी, रजकलिया देवी, विश्वनाथ राम सहित सौ से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से झामुमो की ओर जनता का रुझान बढ़ा है आने वाले समय में पुनः राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी। मंत्री ने शामिल होने वाले लोगों से कहा कि सभी लोग अपने अपने क्षेत्र में जा कर राज्य सरकार के कार्यों व पार्टी के नीति सिद्धांतो को जन जन तक पहुंचाएं। साथ ही सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने में मदद करें। मंत्री ने कहा कि पट्टी के नीति एवं सिद्धांतों तथा गढ़वा में किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर प्रत्येक गांव से काफी संख्या में लोग प्रतिदिन झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो रहे हैं। इससे पार्टी और भी अधिक मजबूत हो रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार झारखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, शरीफ अंसारी, सलीम जफर, प्रवक्ता हुसैन अली, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, संजय कांस्यकार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक
    error: Content is protected !!