“स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत स्वच्छता रैली का आयोजन

भवनाथपुर के सेल, विएसल, तुलसीदामर खदान के टाउनशिप में मंगलवार को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता के लिए एक स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली भारत सरकार और इस्पात मंत्रालय के निर्देशानुसार स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित भवनाथपुर-तुलसीदामर खदान में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत की गई।
24 सितंबर 2024 को आयोजित इस रैली के दौरान भवनाथपुर खदान के टाउनशिप के आवासीय परिसर और मेन रोड पर स्वच्छता जागरूकता फैलाई गई। इस अवसर पर सेल भवनाथपुर खदान के उप महाप्रबंधक श्याम उज्ज्वल मेद्दा ने सभी उपस्थित सदस्यों को स्वच्छता शपथ दिलाई और अपने संबोधन में शारीरिक एवं मानसिक स्वच्छता पर जोर दिया।
इस कार्यक्रम में सेल भवनाथपुर के सहायक महाप्रबंधक राजेश जी, उप प्रबंधक बुलु दीगल, डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल राजेन्द्र सचदेवा, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। उप प्रबंधक बुलु दीगल ने सभी प्रतिभागियों को अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सिन्दुरिया पंचायत के उप मुखिया वैस खान, मुकेश दुबे, सुरेंद्र शाह, डीएवी के शिक्षक प्रवीण कुमार, शौकत अली और संजय कुमार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!