जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर सेवा सप्ताह का संयुक्त समापन समारोह आयोजित

Location: Garhwa

गढ़वा: जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन जायन्ट्स परिवार गढ़वा द्वारा मेलोडी मंडप के सभागार में किया गया। यह समारोह जायन्ट्स ग्रुप गढ़वा के आतिथ्य में, अध्यक्ष कमलेश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जायन्ट्स गढ़वा, गढ़वा सहेली और यंग जायन्ट्स के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ. एम. पी. गुप्ता, रेडक्रॉस सचिव डॉ. ज्वाला प्रसाद सिंह, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, उपाध्यक्ष मनोज केशरी, रूपा गंजी, नंदकुमार गुप्ता और अन्य गणमान्य सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम का संचालन नंदकुमार गुप्ता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दीपक तिवारी द्वारा प्रस्तुत किया गया। सभी ग्रुप के प्रशासनिक निदेशकों ने अपने-अपने समूह द्वारा किए गए सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि गढ़वा मुख्यालय में जायन्ट्स के चार समूह हैं जो रक्तदान, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण जागरूकता, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, पौधारोपण और सड़क सुरक्षा जैसे समाजसेवी कार्यों में निरंतर सक्रिय रहते हैं।

समारोह में रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ. एम. पी. गुप्ता ने जायन्ट्स परिवार के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन कार्यों से समाज को जागरूक करने और गरीब, मजदूर वर्ग तक इसका लाभ पहुँचाने में जायन्ट्स का योगदान सराहनीय है। इस अवसर पर उमेश केशरी, संदीप केशरी और संजय गुप्ता को जायन्ट्स ग्रुप गढ़वा का नया सदस्य बनाया गया।

समारोह के अंत में, फेडरेशन 8 यूनिट 2 के डायरेक्टर और जायन्ट्स आस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक सोनी के पिता के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया, जिसके बाद कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

इस समारोह में दीपक तिवारी, बिनोद गुप्ता, ध्रुव केशरी, मनोज केशरी, मोजिबुद्दीन खान, अशोक केशरी, चंदन चंद्रवंशी, अरुण सोनी, संतोष कुमार मे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!