सफलता के लिए स्वास्थ्य और खेल जरूरी: डीएसपी नीरज

Location: Garhwa


गढ़वा;जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान में गोविंद हाई स्कूल के मैदान पर चल रही 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में बीएनटी संत मैरी की टीम ने जिला शिक्षा निकेतन को 84 रनों से हराया, जबकि डीपीएस जूनियर की टीम ने डीएवी मॉडल को 104 रनों से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया।

मैच से पूर्व डीएसपी नीरज कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सिक्का उछालकर मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, “जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। हर क्षेत्र में सफलता के लिए अच्छे स्वास्थ्य की आवश्यकता होती है, और यह तभी संभव है जब हम प्रतिदिन खेलकूद और योग को अपनाएं।”

पहला मुकाबला: बीएनटी संत मैरी बनाम जिला शिक्षा निकेतन

बीएनटी संत मैरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 160 रन बनाए। नक्की ने 32 और सक्षम ने 16 रनों का योगदान दिया। जिला शिक्षा निकेतन की ओर से सुहेल और रीशु ने एक-एक विकेट चटकाए।
जवाबी पारी में जिला शिक्षा निकेतन की टीम 9 विकेट पर सिर्फ 76 रन ही बना सकी। रोहित ने 16, अरमान ने 15, और अभिषेक ने 14 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीएनटी संत मैरी के नक्की को दिया गया।

दूसरा मुकाबला: डीएवी मॉडल बनाम डीपीएस जूनियर

डीएवी मॉडल ने टॉस जीतकर डीपीएस जूनियर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। डीपीएस जूनियर ने आर्यन के शानदार अर्धशतक (66 रन) और उमाकांत के 10 रनों की मदद से छह विकेट पर 176 रन बनाए। डीएवी मॉडल की ओर से रितिक कुमार ने तीन विकेट लिए।
जवाब में डीएवी मॉडल की टीम 9 विकेट पर केवल 72 रन ही बना सकी। सुर्या ने 12 रन बनाए। डीपीएस जूनियर की ओर से फिराज ने चार विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डीपीएस जूनियर के आर्यन को दिया गया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दीपक, सचिव आनंद सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, अभिषेक द्विवेदी, रोहन तिवारी, मनीष उपाध्याय, अजीत सिन्हा, आकाश कुमार, धीरज, रोहित प्रजापति, आनंद श्रीवास्तव, प्रबीन मिश्रा मौजूद थे। अंपायर की भूमिका आकाश, आलोक कुमार, और विशाल कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी मंजय पाल ने निभाई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!