श्री बंशीधर नगर प्रशासन का अल्टीमेटम, 2 दिन के अंदर खाली करें एन एच आई का अधिग्रहित जमीन मकान, वरना चलेगा बुलडोजर

Location: Shree banshidhar nagar


रविवार को श्री बंसीधर नगर के अंचल पदाधिकारी विकास कुमार दल बल के साथ बिलासपुर बाजार में बुलडोजर के साथ पहुंचते ही अपने ध्वनि विस्तारक यंत्र से घोषणा करते हुए कहा की एन एच आई के द्वारा तीव्र गति से खजुरी से लेकर बिलासपुर तक फोर लेन निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है.

इस संबंध में सड़क निर्माण के लिए मकान जमीन अधिगृहित किया जा चुका है इसमें जिन भूमि धारकों को मुआवजा मिल चुका है वैसे लोगो को सूचित किया जाता है की दो दिन के अंदर मकान दुकान का इंस्टाक्चर खाली कर दे वरना इसके बाद प्रशासन के द्वारा बुलडोजर लगाकर कभी भी खाली कराया जा सकता है जिसकी जिमेवारी भवन मालिक का होगा इसे अति आवश्यक समझते हुए खाली कर सड़क निर्माण में सहयोग दे ।
इसे सुनते ही आसपास के भवन मालिक इक्कठा होकर अंचल पदाधिकारी से अपनी अपनी समस्यायों से अवगत कराया जिसमे लोगो का कहना था भू अर्जन कार्यालय के द्वारा बार बार दौड़ाया जा रहा है ।
साथ की कितने लोगो का अंचल कार्यालय से एल पी सी निर्गत नहीं किया गया है जिस कारण वे कई माह से अंचल कार्यालय से लेकर भू अर्जन कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है इसे सुनने के बाद अंचल पदाधिकारी ने दो टूक कहा की भू अर्जन के विषय में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते जहां तक अंचल कार्यालय का विषय है आप लोग अपनी समस्या को लेकर मुझसे कार्यालय में संपर्क कर सकते है इसका त्वरित गति से समस्या का समाधान किया जाएगा ।
इस मौके पर श्री बंसीधर नगर के थाना प्रभारी आदित्य नायक पुलिस बल के साथ उपस्थित थे जबकि अन्य लोगो मे दर्जनों भूमिधारक उपस्थित थे जिसमे मुख्य रूप से मुन्ना जयसवाल जगरनाथ मुनीब अजय जयसवाल मुकेश कुशवाहा संजय गुप्ता अशोक जयसवाल दीपक कुमार कंचन विश्वकर्मा अकास जयसवाल डाक्टर बिनोद कुमार उदय मेहता अरविंद गुप्ता उपस्थित थे ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Shreekant Choubey

Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!