सीआरपी संतोष पाठक के असामयिक निधन से परिवार और समुदाय शोकाकुल

Location: Meral

गढ़वा। मेराल बालिका मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका दमयंती पाठक के पति और सर्व शिक्षा अभियान के तहत सीआरपी के पद पर कार्यरत संतोष कुमार पाठक (53 वर्ष) का रविवार शाम को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। वे मूल रूप से मेराल प्रखंड के बाना गांव के निवासी थे।

परिवार के अनुसार, रविवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गढ़वा के डॉक्टर पंकज प्रभात के पास इलाज के लिए ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने बीमारी की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तुरंत रांची ले जाने की सलाह दी। रांची ले जाते समय, लातेहार के पास उनकी हृदय गति रुक गई। इसके बाद, उन्हें वापस गढ़वा स्थित उनके आवास पर लाया गया। सोमवार को दानरो नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया।

संतोष पाठक के असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मृत्यु से गढ़वा जिला शिक्षक संघ, बीआरपी-सीआरपी संघ, और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर है।

इन लोगों ने व्यक्त किया शोक
संतोष पाठक की मृत्यु पर राकेश तिवारी, अरुण चौबे, उमेश्वर पांडे, धर्मेंद्र कुमार मिश्र, अमरेंद्र मिश्र, अनूप मिश्रा, शैलेश पाठक, अरुण मिश्रा, संतू दास, बबन दास, गुलाम सरवर, आलोक यादव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

उनकी सेवाओं और योगदान को याद करते हुए सभी ने परिवार को इस कठिन समय में सांत्वना दी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!