सत्येंद्रनाथ तिवारी का तीखा प्रहार: अब अपमान का बदला लेने का वक्त आ गया है

गढ़वा। भाजपा नगर मंडल की ओर से नगवां राधाकृष्ण मंदिर के समीप और साईं मोहल्ला में जनसभा का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में इस सभा की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष घनश्याम कमलापुरी, दीनदयाल पासवान, सुदर्शन मेहता, रीना देवी और अनवर साह ने की।

मौके पर एनडीए प्रत्याशी सह पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सरकार एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि समुदाय विशेष के आपराधिक चरित्र वाले व्यक्तियों को हथियार के लाइसेंस दिए जा रहे हैं। तिवारी ने कहा कि मंत्री के कार्यकाल में शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी की पत्नी और बेटी के साथ मारपीट हुई थी, लेकिन आरोपियों को सजा नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यवसायी की पत्नी जब पुलिस के पास केस दर्ज कराने गई थी, तो मंत्री ने अपने पावर का इस्तेमाल करते हुए समझौता का दबाव बनाया और आरोपियों को सजा से बचा लिया। यह घटना क्षेत्र के लोगों के अपमान का प्रतीक है, और अब लोगों को अपमान का बदला लेने का समय आ चुका है।

तिवारी ने मोहल्लेवासियों से अपील की कि वे 13 नवंबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करें और कुशासन का अंत करें। इस कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री रवींद्र जायसवाल, डॉ. पतंजलि केशरी, विनोद जायसवाल सहित कई नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लखन गुप्ता ने किया और धन्यवाद ज्ञापन आजसू जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!