सामान्य प्रेक्षक रितेंद्र नारायण बसु राय चौधरी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा):- विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर सोमवार को सामान्य प्रेक्षक रितेंद्र नारायण बसु राय चौधरी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सामान्य प्रेक्षक के द्वारा गरबांध गांव के चार मतदान केंद्र तथा अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय स्थित पांच मॉडल मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया। इसकी जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने बताया कि सामान्य प्रेक्षक के द्वारा क्रिटिकल मतदान केंद्र, मॉडल मतदान केंद्र सहित कुल नौ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मतदान केंद्र पर पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, लाइट व नेटवर्क की सुविधा सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशन कुमार, लाइजिंग ऑफिसर सह नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायर, सेक्टर मजिस्ट्रेट सह बीएलओ सुपरवाइजर रवि कुमार, प्रमेय मंदिलवार, सेक्टर मजिस्ट्रेट विकास कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रधानाध्यापिका सविता गुप्ता संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ आदि उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!