संतोष गंगवार पहुंचे रांची, मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों ने किया स्वागत, बुधवार को लेंगे शपथ

Location: रांची

रांची: झारखंड के मनोनीत नए राज्यपाल संतोष गंगवार देर शाम रांची पहुंचे। रांची हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री अपने सहयोगी मंत्रियों के साथ स्वागत के लिए मौजूद थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संतोष गंगवार को बुके देकर स्वागत किया। स्वागत करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो भी एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस मौके पर मंत्री रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन अंसारी, दीपिका पांडे, कल्पना सोरेन सहित कई मंत्री और विधायक मौजूद थे। अधिकारियों की ओर से मुख्य सचिव, डीजीपी और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अविनाश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
मनोनीत ने नए राज्यपाल संतोष गंगवार बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक न्यायाधीश पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजभवन में विशेष तैयारी की गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!