सगमा में भाजपा का चुनाव कार्यालय उद्घाटित, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Location: Garhwa

सगमा (गढ़वा) — सगमा के मुख्यपथ पर सदानंद यादव के मकान में भाजपा का चुनाव कार्यालय खोला गया। इस अवसर पर मंडल स्तर के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ने कहा कि सगमा मंडल में चल रहे चुनाव प्रचार और कार्यकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, खैर बाबा शिव मंदिर के पास इस कार्यालय की स्थापना की गई है, ताकि किसी भी कार्यकर्ता को असुविधा न हो। उन्होंने विश्वास जताया कि सगमा प्रखंड की जनता भाजपा के साथ है और इस बार भाजपा को विपक्ष से डेढ़ गुना अधिक मतों से जीत मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर धर्मजीत यादव, परशु यादव, धर्मेंद्र यादव, अजय यादव, श्याम देव यादव, डॉ. सोभन प्रसाद, विश्वनाथ पाल, प्रह्लाद यादव, विश्वनाथ यादव, राम निवास यादव, बबलू ठाकुर, राजकुमार यादव, रविरंजन यादव, सखीचंद प्रजापति समेत कई अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!