रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लोहरदगा दौरा: एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत के समर्थन में जनता से वोट की अपील

Location: Lohardaga

लोहरदगा: विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र लोहरदगा के समाहरणालय मैदान में आजसू पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय “चूल्हा प्रमुख सम्मेलन” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, और एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत के साथ बीजेपी और आजसू के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए एनडीए उम्मीदवार नीरू शांति भगत के समर्थन में वोट देने की अपील की। उन्होंने राज्य में एनडीए की सरकार बनाने का दावा किया और वर्तमान हेमंत सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर कड़ा प्रहार किया। सिंह ने कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी को झारखंड के विकास में बाधक बताया। उन्होंने कहा, “झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार जा रही है और एनडीए की सरकार आ रही है। हेमंत सरकार आदिवासी विरोधी है, राज्य में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ बढ़ रहे हैं, जिससे आदिवासी जनसंख्या घट रही है। अगर हमारी सरकार बनती है, तो हम कानून बनाकर घुसपैठियों को बाहर करेंगे और आदिवासियों की जमीन वापस करेंगे।”

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने भी राज्य सरकार और लोहरदगा के कांग्रेस विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव पर निशाना साधा। महतो ने कहा, “लोहरदगा को शासक नहीं, सेवक चाहिए। पुलिस विभाग से आकर विधायक बने डॉ. उरांव का रवैया एसपी और डीआईजी जैसा है, जिससे वे जनता के लिए सहज नहीं हैं। राज्य सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। इसलिए इस बार सेवक को चुनें और नीरू शांति भगत को विजयी बनाएं।”

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!