रविंद्र राय होंगे भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, नाराजगी दूर करने की हुई कोशिश

Location: रांची

रांची: भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सांसद रविंद्र राय की नाराजगी दूर करने के उद्देश्य से उन्हें प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इससे संबंधित पत्र जारी किया है। यहां बता दे कि रविंद्र राय धनवार विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन यहां से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी खुद उम्मीदवार हैं। धनवार से सीट नहीं मिलने पर उन्होंने गिरिडीह से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन राजनीतिक व सामाजिक करण की वजह से उन्हें कहीं से टिकट नहीं मिला। इसके बाद वह नाराज हो गए। चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई। उनकी नाराजगी दूर करने के लिए शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री उनके घर गए। उनसे बातचीत की और उन्हें मना लिया। अब उनकी नाराजगी दूर करने के लिए पार्टी ने उन्हें प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। समझा जाता है कि रविंद्र राय अब मान गए हैं। पार्टी के लिए काम करेंगे। पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी भी दे दी है। स्टार प्रचारकों की सूची में भी इनका नाम है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!