इंडिया गठबंधन में टूट, बिश्रामपुर के जवाब में राजद ने छतरपुर में दिया उम्मीदवार, विजय राम ने किया नामांकन

Location: रांची

रांची : झारखंड में इंडिया गठबंधन में उम्मीदवारों को लेकर फूट पड़ गई है। पहले चरण की तीन सीटों पर गठबंधन टूट गया है। कांग्रेस, आरजेडी झामुमो और माले ने एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए हैं। गठबंधन की गांठ ढीली पड़ गई है। पलामू जिले के बिश्रामपुर सीट पर शुक्रवार को कांग्रेस से सुधीर चंद्रवंशी ने नामांकन किया। इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार नरेश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को नामांकन किया था। गुरुवार की रात जब कांग्रेस ने  बिश्रामपुर से सुधीर चंद्रवंशी को टिकट दिया तो साफ हो गया कि गठबंधन में दरार पड़ गई है। बिश्रामपुर के जवाब में राष्ट्रीय जनता दल ने छतरपुर में भी उम्मीदवार दे दिया है। राजद की ओर से विजय राम ने नामांकन दाखिल किया। छतरपुर और बिश्रामपुर में अब राजद और कांग्रेस दोनों दलों के उम्मीदवार मैदान में है। छतरपुर से कांग्रेस ने पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर को टिकट दिया है।
इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा और माले में भी तनातनी चल रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने माले की सीट धनवार पर निजामुद्दीन अंसारी को टिकट दे दिया है। जबकि माले ने यहां से पूर्व विधायक राजकुमार यादव को उम्मीदवार बनाया है। माले ने  धमकी दी है कि यदि झामुमो ने अपना उम्मीदवार वापस नहीं लिया तो जमुआ सहित और सीटों पर भी उम्मीदवार देंगे। अब तक तीन सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवार आमने-सामने हो चुके हैं । अभी दूसरे चरण का नामांकन का समय बाकी है। अब यह देखना होगा कि गठबंधन में आगे क्या होता है। कौन कहां से उम्मीदवार उतरता है।
इधर कांग्रेस ने साफ किया है कि गठबंधन के तहत राष्ट्रीय जनता दल को पांच सीट ही मिली है। लेकिन उसने मनमानी करते हुए 6 सीटों पर उम्मीदवार दे दिया है। विश्रामपुर सीट कांग्रेस के खाते में थी इसलिए कांग्रेस ने यहां उम्मीदवार दिया है। राष्ट्रीय जनता दल ने बिना सहमति बने ही विश्रामपुर से उम्मीदवार की घोषणा कर दी। गठबंधन तोड़ने के लिए कांग्रेस नहीं राजद जिम्मेदार है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना
    error: Content is protected !!