सिल्ली और टुंडी में एक ही दिन मतदान, उलझन में पड़े सुदेश महतो, इसलिए अटका है मामला

Location: रांची

रांची: दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। 3-4 दिन रह गए हैं। लेकिन भाजपा और आजसू के बीच टुंडी सीट का विवाद नहीं सुलझा है। दरअसल इस सीट से सुदेश महतो खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं इसलिए मामला उलझा हुआ है। सुदेश महतो भी उधेड़बुन में हैं। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करें टुंडी से लड़े या न लड़े? सिल्ली और टुंडी में 20 नवंबर को मतदान होना। दोनों सीट पर एक ही दिन मतदान होने के कारण सुदेश महतो उलझ गए हैं। आखिर वह एक साथ दोनों जगहों पर कैसे प्रचार करेंगे। कहां दौड़ेंगे,  कहां रहेंगे। समय भी बहुत कम रह गया है, इसलिए वह निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।
   टुंडी के राजनीतिक और सामाजिक समीकरण की जानकारी वह विभिन्न स्रोतों से ले रहे हैं। कई स्तरों पर रायशुमारी करा रहे हैं। उनके कुछ निकट के रिश्तेदार भी पिछले कुछ दिनों से टुंडी के इलाकों में घूम रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यदि सुदेश महतो यहां से चुनाव लड़ेंगे तो क्या होगा। यानी हर तरफ से फीडबैक लिया जा रहा है। भाजपा के दावेदारों से भी सुदेश महतो की लगातार बातचीत हो रही है। उनसे भी वह समर्थन मांग रहे हैं। फीडबैक सही मिलने के बाद ही वह निर्णय लेंगे।
   सुदेश महतो के सामने सबसे बड़ी समस्या दोनों सीटों पर दूसरे चरण में 20 तारीख को मतदान को लेकर है। अगर अलग-अलग तिथि पर वोटिंग होती तो सुदेश को सुविधा होती। वह दोनों जगहों पर चुनाव प्रचार ठीक से कर पाते। उनके लिए आगे कुआं पीछे खाई वाली स्थिति है। टुंडी के चक्कर में कहीं सिल्ली भी हाथ से न निकल जाए। यदि यहां समय कम देंगे तो इसका असर पड़ेगा। क्योंकि यहां झामुमो ने अमित महतो को और जयराम महतो की पार्टी ने देवेंद्र महतो को मैदान में उतार दिया है। यहां लड़ाई कुर्मी प्रत्याशियों के बीच ही होने वाली है। टुंडी में झामुमो के मजबूत उम्मीदवार मथुरा महतो हैं। यहां सुदेश अगर जाते हैं तो मुकाबला झामुमो के मथुरा महतो से होगा। जयराम महतो की पार्टी ने मोतीलाल महतो को उम्मीदवार बनाया है। यानी यहां भी कुर्मियों के बीच की टक्कर होगी।
इस बार वह सिर्फ सिल्ली के भरोसे नहीं रहना चाहते हैं। यहां बहुत सुरक्षित नहीं मान रहे हैं। इसलिए दो जगह से चुनाव लड़ना चाहते हैं।
   इधर भाजपा आसानी से टुंडी सीट छोड़ने को तैयार नहीं है। उसने पहले ही आजसू को 10 सीट दे दी है। अब एक सीट और देने को तैयार नहीं है। भाजपा भी सुदेश महतो के दबाव के कारण निर्णय ने नहीं ले पा रही है। प्रदेश के नेता टुंडी छोड़ने को तैयार नहीं हैं। विवाद बढ़ता देख सुदेश महतो ने अमित शाह से मुलाकात कर अपनी भावना से उन्हें अवगत करा दिया है। संभव है अगले कुछ घंटे में टुंडी पर फैसला हो जाएगा। डुमरी पर सुदेश महतो ने अब तक फैसला नहीं दिया किसी को उम्मीदवार नहीं बनाया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना
    error: Content is protected !!