रांची में आयोजित युवा आक्रोश रैली को ले भाजयुमो ने गढ़वा में निकाला मशाल जुलूस

Location: Garhwa

गढ़वा में भाजयुमो का मसाल जुलूस

गढ़वा : भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी के नेतृत्व में युवा आक्रोश रैली की पूर्व संध्या पर गोविंद हाईस्कूल के मैदान से रंका मोड़ तक एक विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान “भ्रष्ट झामुमो सरकार मुर्दाबाद” और “युवा विरोधी सरकार वापस जाओ” जैसे जोरदार नारे लगाए गए, जिससे माहौल में उत्साह और आक्रोश की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने हेमंत सरकार को सबसे भ्रष्ट सरकार बताते हुए कहा कि झारखंड की आम जनता इस सरकार के अधीन विभिन्न प्रकार की प्रताड़ना का शिकार हो रही है। उन्होंने कहा कि युवा, किसान, और महिलाएं सभी इस सरकार से छुटकारा चाहते हैं।

भाजपा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने गढ़वा की जनता की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां लोग झामुमो मंत्री के आतंक से त्रस्त हैं और भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस भ्रष्ट झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकना आवश्यक है ताकि गढ़वा सहित पूरे झारखंड में युवाओं को रोजगार और उनका अधिकार मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार में मंत्री और विधायक राज्य को लूटने में लगे हुए हैं।

इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान, नेता भगत सिंह साहू, जिला महामंत्री संतोष दुबे, और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस आंदोलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
error: Content is protected !!