बिशुनपुरा में दिखा भारत बंद का असर, बसपा और भीम आर्मी के कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर

Location: Bhavnathpur

अनुसूचित जाति व जनजाति (एसटी -एससी ) आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ बुधवार को भारत बंद का बिशुनपुरा में मिला जुला असर देखने को मिला।
भारत बंद को लेकर बसपा,भीम आर्मी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे के साथ बुधवार के सुबह से ही बिशुनपुरा संध्या मोड़ से होते हुए अंबेडकर मोड़ तक पहुंचकर सड़क जाम कराते हुए बीच सड़क पर टेंट लगाकर बैठ गए। हालांकि भारत बंद के दौरान बिशुनपुरा में मुख्य बाजार क्षेत्र से शंकर मोड़,गांधी चौक के सभी दुकानें पूर्व की भांति खुली रही लेकिन इसका असर कहीं-कहीं देखने को मिला।
भारत बंद के समर्थन में उतरे बसपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आरक्षण के नाम पर दलितों को बांटने का काम किया जा रहा है। पहले जिस तरह से आरक्षण मिल रहा था उसी तरह से आरक्षण मिलते रहना चाहिए ना कि आरक्षण में भी आरक्षण तय करनी चाहिए। तथा वहां पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा की इस फैसले पर पुर्नविचार की जरूरत है। मौके पर आरक्षण विरोधी सरकार होश में आओ, आरक्षण सुधार पर सुप्रीम कोर्ट रोक लगाओ आदि नारे भी लगाए गए। मौके पर बसपा नेता मनोज कुमार, सुदामा राम, शंकर राम, करीमन राम, दयाशंकर प्रसाद, पंकज कुमार, यतेंद्र कुमार रवि, अजय कुमार रवि, मोहित कुमार, विशाल कुमार, छोटू कुमार राम, अंगद कुमार, विनय कुमार, रोहित राज, मुन्नी डोम, कृष्णा डोम, अखिलेश कुमार रवि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Ritesh Kumar Dwivedi

    Location: Bishunpura Ritesh Kumar Dwivedi is reporter at आपकी खबर News from Bishunpura

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!