नपं के वार्ड चार हुआ जलमग्न:घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

Location: Manjhiaon

मझिआंव: नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर चार स्थित मझिआंव खुर्द में राधा कृष्ण मंदिर के सामने वाले मुहल्ले में वारिस का पानी पीसीसी सड़क पर लगभग दो फीट पानी जमाव हुआ है ।पिछले दिनों हुई वारिस की पानी का निकास नहीं होने के कारण घर के अगल-बगल एवं पीसीसी सड़क पर 2 फीट तक जल जमाव हो गया है ,जिससे लोगों को पैदल चलना भी दुभर हो गया है, जल जमा होने के कारण उससे काफी बदबू दे रहा है ,जिसे अनेकों प्रकार बीमारियों का दावत दे रहा है।

जल जमाव होने के कारण लोगों को घर से निकलना मूशिकल हो गया है। राधा कृष्ण मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं,स्कूल जाने वाले छात्रों सहित राहगिरो को भी घोर कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।इसकी सूचना कार्य पालक पदाधिकारी सुशील कुमार एवं निवर्तमान नपं अध्यक्ष सुमित्रा देवी को दी गई।जिसे नपं अध्यक्ष की पहल पर कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार अपने विभागीय अभियंता के साथ जल जमाव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात बुधवार को अस्थाई वैकल्पिक व्यवस्था की गई ,जिसमें सड़क के किनारे जेसीबी के माध्यम से पानी निकासी के लिए गढ़ा खुदवा कर तत्काल पाइप बिछाया गया ,ताकि लोगों को राहत मिल सकें, इधर नपं कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि मुहल्ले वासियों के लिए स्थाई मुख्य पथ के बगल से पानी निकासी को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्र भेजा गया है। जिसे स्वीकृत मिलते ही मुहल्ले का जल जमाव एवं नाली की पानी की निकासी के लिए समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। इस मौके पर नपं कर्मी राकेश श्रीवास्तव, विष्णुदेव तिवारी, संतु चंद्रवंशी , संतोष चंद्रवंशी सहित कई कर्मी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sarita Rani

Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!