लापता विमान का अब तक पता नहीं, भारतीय नौसेना की टीम पहुंची जमशेदपुर, दो चालक भी हैं लापता

Location: रांची

रांची : मंगलवार की दोपहर जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से लापता ट्रेनिंग विमान का 3 दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। जमशेदपुर और सरायकेला जिला प्रशासन के साथ-साथ झारखंड एनडीआरएफ की टीम विमान की खोज में जुटी है। खोज के लिए कल एनडीआरफ की टीम ने चांडिल डैम में भी खोज की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। दालमा की पहाड़ियों व जंगलों में भी विमान की खोज की गई लेकिन वहां भी पता नहीं चला है।
इधर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर विमान की खोज के लिए आज सुबह नौसेना की टीम भी पहुंच गई है । अब नौसेना की मदद से विमान व लापता चालकों की खोज की जाएगी।
ज्ञात हो कि अल्केमिस्ट एवियशन का ट्रेनिंग विमान जिसमें दो ट्रेनी पायलट भी थे मंगलवार से लापता है। विमान का उड़ान भरने के आधे घंटे बाद ही एयरपोर्ट प्रबंधन से संपर्क टूट गया था। उसके बाद से ही इस विमान की खोज की जा रही है। चांडिल डैम के आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने बताया था कि उन्होंने कुछ भारी चीज डैम में गिरते देखा था। इसी सूचना के आधार पर कल दिन भर एनडीआरएफ की टीम ने की तलाशी ली। लेकिन विमान का पता नहीं चला। दोनों ट्रेनी चालक किस स्थिति में है इसकी भी जानकारी नहीं मिल पा रही है । इसीलिए अब नौसेना की मदद ली गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!