पारा शिक्षकों के साथ शिक्षा मंत्री की वार्ता 28 अगस्त को, मांगों पर होगा विचार

Location: रांची

रांची: सरकार पारा शिक्षकों के साथ उनकी मांगों पर फिर वार्ता करेगी। वार्ता के लिए 28 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से इस संबंध में सूचना भी जारी की गई है। बैठक शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम की अध्यक्षता मैं उनके आवास पर होगी। बैठक में पारा शिक्षक संघ के 10 पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में विभिन्न मांगों पर विचार किया जाएगा। पारा शिक्षक संघ के साथ सरकार की तीसरी बैठक होगी। इसके पहले जो बैठक हुई थी वह भी बेनतीजा रही थी।
पारा शिक्षक समान काम के लिए समान वेतन सहित अन्य सुविधाएं सरकार से मांग रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों पर सहमत नहीं है। पिछली बैठक में शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम ने शिक्षकों का मानदेय ₹2000 बढ़ाने का आश्वासन दिया था। लेकिन संघ के सदस्य इस पर तैयार नहीं हुए। उनका कहना है कि अगर मानदेय बढ़ना ही है तो कम से कम 10000 बढ़ाना होगा। अब देखना है 28 तारीख की बैठक में क्या फैसला होता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!