रांची के बड़े जमीन माफिया कमलेश सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार

Location: रांची

रांची: राजधानी के बड़े जमीन माफिया कमलेश सिंह को 6 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। छठे समन के बाद कमलेश आज ईडी कार्यालय में हाजिर हुआ था। ईडी के अधिकारियों ने उससे करीब 6 घंटे तक पूछताछ की इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी और कार्रवाई से बचने के लिए कमलेश सिंह पिछले 1 महीने से इधर-उधर छुप कर रहा था। आज वह ईडी के सामने हाजिर हुआ और गिरफ्तार हो गया। ईडी की टीम ने 21 जून को कमलेश सिंह के आवास पर छापा मारा था। यहां उसके घर से एक करोड रुपए नगद और 100 कारतूस मिला था। ईडी के अनुरोध पर कांके थाने में कमलेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट एक्ट के तहत भी मामला दायर किया गया था।
कांके के आसपास उसने सैकड़ों एकड़ जमीन गलत तरीके से बेच दी है। कई गैर मजरूआ भूमि पर भी उसका कब्जा है। वह फर्जी डीड के सहारे जमीन की खरीद बिक्री करता था। जमीन दलाली में उसने अकूत संपत्ति अर्जित की है। कई अधिकारियों से भी उसके मधुर रिश्ते हैं। कई अधिकारियों को उसने जमीन भी दी है। पूछताछ में अभी कई मामलों पर से पर्दा उठेगा कई अन्य लोगों के खिलाफ जमीन घोटाले में शामिल होने का रहस्य भी खुलेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!