पूर्व विधायक सत्येंद्र तिवारी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

Location: Meral

मेराल: पूर्व विधायक और भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मेराल थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह आरोप ओखरगाड़ा देवी धाम में मंगलवार को आयोजित जनसभा को लेकर है, जिसमें सत्येंद्र तिवारी ने सैकड़ों लोगों के साथ भाजपा के पक्ष में सभा की।

निर्वाचन आयोग की ओर से भेजी गई जांच रिपोर्ट के अनुसार, जनसभा का एक वीडियो मनीष कुमार गुप्ता की फेसबुक आईडी से वायरल हुआ था। इसकी जांच एफएसटी पदाधिकारी और अंचलाधिकारी जसवंत नायक ने की, जिसमें वीडियो और कार्यक्रम आयोजन के प्रमाण पाए गए। तकनीकी और भौतिक जांच के आधार पर, मेराल थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए सत्येंद्र तिवारी को कांड संख्या 196/24 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 223, 292, 125 और RP Act के तहत आरोपी बनाया गया है।

थाना प्रभारी विष्णु कांत ने जानकारी दी कि इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की जांच भी की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!