पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने अपनी निजी जमीन पर श्मशान घाट के लिए सड़क का निर्माण कराया

Location: Meral

गोड़ा गांव के अर्पित लाइन होटल के पास श्मशान घाट तक जाने के लिए पूर्व विधायक सह मंत्री गिरिनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपनी निजी जमीन पर अपने खर्च से कच्ची सड़क का निर्माण कराया। गोड़ा गांव के लोगों ने बताया कि 19 सितंबर को गिरिनाथ सिंह के साथ देवी मंडप के प्रांगण में ग्रामीणों की एक बैठक हुई थी, जिसमें गांव के लोगों ने श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क की समस्या उनके समक्ष रखी थी। एनएच 75 से श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए गिरिनाथ सिंह की निजी जमीन से होकर ही गुजरना पड़ता था। सड़क न होने के कारण शव संस्कार के लिए आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

ग्रामीणों की समस्या और मांग को सुनने के बाद श्री सिंह ने श्मशान घाट तक जाने के लिए अपनी निजी जमीन देने और अपने खर्च से सड़क बनवाने की घोषणा की। अगले ही दिन, 20 सितंबर, शुक्रवार को, ग्रामीणों की उपस्थिति में जेसीबी मशीन द्वारा सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर दिया गया। गिरिनाथ सिंह के इस सहयोग से गोड़ा गांव के ग्रामीणों में काफी प्रसन्नता है और उन्होंने उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

प्रसन्नता और आभार व्यक्त करने वालों में शशिकांत दुबे, विजयमल साहू, मानिकचंद यादव, दिनेश साहू, नंदू शाह, दीपक प्रजापति, बीडीसी कृष्णदेव प्रजापति, पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार, अरुण, पूर्व बीडीसी दिनेश ठाकुर, सुनील साह आदि शामिल हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Yaseen Ansari

Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!