पहुना राजनाथ सिंह ने दहेज में ससुराल वालों से मांग ली भाजपा प्रत्याशियों की जीत

Location: Shree banshidhar nagar

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए आज गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर आए थे। आज इस परिवर्तन यात्रा का मैं भी गवाह बना। कई वर्षों बाद श्री बंशीधर की पावन धरती पर आना हुआ। समय की कमी के कारण बाबा बंशीधर का दर्शन नहीं कर पाया। इसका मलाल है। लेकिन राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह चौहान ने दर्शन पूजन किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मैं इस धरती पर आकर धन्य हो गया। आज तक मैंने भगवान श्री कृष्ण और राधा की ऐसी प्रतिमा नहीं देखी थी।
परिवर्तन यात्रा में काफी भीड़ थी। दूर दराज के गांवों से बड़ी संख्या में लोग आए थे। भीड़ देखकर राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनता राज्य में परिवर्तन को तैयार दिख रही है। भरोसा हो गया है कि झारखंड में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा।
राजनाथ सिंह का भाषण खास रहा। उन्होंने भावनात्मक भाषण देकर लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने का प्रयास किया। राजनाथ सिंह का ससुराल श्री बंशीधर के निकट रमना में है। विधायक भानु प्रताप शाही ने अपने संबोधन की शुरुआत राजनाथ सिंह को पहुना बताकर की। इस इलाके में दामाद को पहुना कहा जाता है। अपने पहुना को सुनने के लिए लोग बेताब दिखे। उन्हीं के नाम पर भीड़ आई थी।
मंच पर पहुना राजनाथ सिंह का जब जोरदार स्वागत हुआ तो वह अभीभूत दिखे। उन्होंने कहा आप सबने मेरा इतना सम्मान किया। मैं सर झुका कर आप सबको प्रणाम करता हूं। आप लोगों से मेरा खास रिश्ता है। यह राजनीतिक नहीं, पारिवारिक रिश्ता है।
राजनाथ सिंह ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर प्रहार किया। कहा कि झारखंड के विकास में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद स्पीड ब्रेकर हैं। इसे उखाड़ कर फेंक दें। भाजपा को वापस सत्ता में लाइए। मैं वादा करता हूं कि डबल इंजन की सरकार में इस राज्य का चौमुखी विकास होगा। हम भ्रष्टाचार मुक्त शासन देंगे। भाजपा के जितने भी मुख्यमंत्री हुए उन पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा।
राजनाथ सिंह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की परिभाषा बताते हुए जमकर मलाई मारो पार्टी बताया। सभा के अंत में उन्होंने विधायक भानु प्रताप शाही और भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर महतो को अपने पास बुलाया। भीड़ से वादा किया कि गढ़वा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव में विजयी बनाकर भेजें। मैं आपके पास फिर आऊंगा। उस दिन आप मेरा सम्मान मत कीजिएगा। मैं आपके पास सर झुका कर आपको नमन करने आऊंगा। राजनाथ सिंह ने यह बात पहुना के नाते कही। यानी ससुराल क्षेत्र के लोगों से दहेज में उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों की जीत मांगी ली।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
error: Content is protected !!