भाजपा के परिवर्तन रथ के साथ मेराल पहुंचे बाबुलाल मरांडी , भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Location: Meral

बंशीधर नगर से मेराल में भाजपा का परिवर्तन रथ पहुंचने पर झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मेराल इकाई के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाई स्कूल के पास उन्हें ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से अभिनंदित किया।

शनिवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बंशीधर नगर में आयोजित कार्यक्रम के बाद बाबूलाल मरांडी गढ़वा लौटते समय परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए। भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडे और पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने रथ पर चढ़कर बाबूलाल मरांडी, सांसद वीडी राम को माला पहनाई और शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। बस स्टैंड पर व्यावसायिक कृष्ण प्रसाद कुशवाहा ने बाबूलाल मरांडी को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर बालमुकुंद सहाय, अलख निरंजन सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, चंदन जायसवाल, संजय भगत, हरेंद्र द्विवेदी, मनोज जायसवाल, रूपू महतो, मनोज चौधरी, अमित कुमार, डॉक्टर लालमोहन, वाजुद्दीन अंसारी, मोहम्मद हुसैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Yaseen Ansari

Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!