गढ़वा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा: मरांडी ने झामुमो पर साधा निशाना, कहा वादाखिलाफी के लिए हेमंत को कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए

Location: Garhwa

आखिर क्या कारण है कि चंपई सोरेन और लोबिन जैसे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के समर्पित नेता लगातार पार्टी छोड़कर भाजपा जैसी कार्यकर्ता आधारित पार्टी में शामिल हो रहे हैं? दरअसल, झामुमो एक परिवारवादी पार्टी बन चुकी है, जिससे नेताओं को अपना राजनीतिक भविष्य अंधकारमय लग रहा है। यही कारण है कि अभी भी झामुमो के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। विधायकों का कहना है कि यदि भाजपा में हमारे लिए भी जगह है, तो हमें भी शामिल कर लीजिए। हालांकि, हमलोगों को सोच-समझकर निर्णय लेना होगा, क्योंकि हमारे अपने कार्यकर्ता भी हैं।

उक्त बातें आज परिवर्तन यात्रा के साथ गढ़वा आए भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने परिसदन भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।

श्री मरांडी ने कहा कि कदाचार रोकने के नाम पर सरकार ने इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है, जिससे भाजपा के परिवर्तन यात्रा के डिजिटल प्रचार को बाधित किया जा रहा है। आम जनता को ऑनलाइन भुगतान जैसी जरूरी सेवाओं में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस परीक्षा के नाम पर इंटरनेट सेवा बंद की गई है, उसमें भी गड़बड़ी की संभावना है, जो आने वाले दिनों में सामने आ सकती है।

मरांडी ने आगे कहा कि झारखंड में परिवर्तन होकर रहेगा, क्योंकि झामुमो ने 2019 के चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। इसलिए हेमंत सोरेन को मोरहाबादी मैदान में कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि झामुमो ने वादा किया था कि महिलाओं को प्रति माह 2,000 रुपये चूल्हा खर्च देंगे, लड़कियों को शादी में सोने का सिक्का देंगे, वृद्ध, विकलांग और विधवाओं को 2,500 रुपये पेंशन देंगे, ग्रीन कार्ड बनाकर प्रति सदस्य 5 किलो अनाज देंगे, आदिवासी युवाओं को 25 करोड़ रुपये तक का ठेका देंगे, और 5 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। लेकिन पिछले पांच सालों में सरकार ने इन वादों को पूरा नहीं किया, जिससे युवाओं को नौकरी या बेरोजगारी भत्ता तक नहीं मिला। उल्टे, भादो माह की इस गर्मी में उत्पाद सिपाही बहाली के नाम पर युवाओं की जानें ली जा रही हैं।

इंटरनेट सेवा बंद करने के फैसले पर सवाल उठाते हुए मरांडी ने कहा, “क्या झारखंड के बच्चे दंगाई या आतंकवादी हैं, जिनके लिए इंटरनेट सेवा बंद की गई है?”

उन्होंने जमीन की लूट और सीएनटी एक्ट के साथ हो रहे खिलवाड़ की भी आलोचना की, और कहा कि झारखंड में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर मरांडी ने कहा, “भाजपा मुख्यमंत्री बनने के लिए चुनाव नहीं लड़ रही, बल्कि बेहतर झारखंड बनाने के लिए लड़ रही है।”

पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, अलखनाथ पांडे, जिला अध्यक्ष ठाकुर महतो, रघुराज पांडे, विनोद तिवारी और भगत सिंह आदि मौजूद थे।

1
1
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
error: Content is protected !!