फोरलेन ओवर ब्रिज लूट कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक नाबालिक समेत चार गिरफ्तार, सभी गढ़वा,ब्लॉक कॉलोनी के

Location: Garhwa


गढ़वा पुलिस में कल्याणपुर फोर लेन ओवर ब्रिज के पास लूट की घटना का उद्वेदन किया है। पुलिस ने इस घटना में एक नाबालिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस दो मोटरसाइकिल मोबाइल सहित एक कैमरा बरामद किया है ।

गिरफ्तार लोगों में गढ़वा थाना क्षेत्र के दुबे मरटिया गांव निवासी राम वशिष्ठ चौहान का पुत्र नीरज चौहान मेराल थाना क्षेत्र के बसरिया गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह का पुत्र नंदन कुमार सिंह उर्फ लकी भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली गांव निवासी कलेंद्र प्रजापति का पुत्र विकास कुमार उर्फ बिट्टू का नाम शामिल है। वर्तमान में सभी गढ़वा ब्लॉक कॉलोनी में रहते हैं ।

यह जानकारी पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने गढ़वा थाने में शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर दी है। उन्होंने बताया कि 28 जून को करीब 9:30 बजे रात्रि में गढ़वा थाना अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर फोर लाइन ओवरब्रिज के पास एक लूट की घटना घटित हुई थी ।अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध गढ़वा थाने में प्राथमिक की दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया था । गठित टीम के द्वारा कांड के उद्वेदन की दिशा में कार्रवाई करते हुए लूट कांड में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल जेएच 14 एच 9255 जेएच 03यू 7679 को बरामद करते हुए कांड में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया इस कांड में लुटे गये मोबाइल एवं कैमरा की बरामदगी गई है ।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नीरज कुमार चौहान के पास से घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा एवं 315 का एक जिंदा गोली भी बरामद किया गया है पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छापामारी टीम में पुलिस निरीक्षक सह गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष कुमार पासवान चेतन कुमार सिंह शशि कुमार शर्मा दीपक कुमार मौर्य सुबोध बड़ाइक प्रदीप यादव मुकेश यादव सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह आरक्षी राजेश सिंह अभय कुमार सिंह चालक आरक्षी राधा मोहन सहित पुलिस के जवान शामिल थे‌।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!