इंटरस्टेट लुटेरा कोढ़ा गैंग का सरगना दीपक यादव गिरफ्तार, पुलिस के चकमा दे गिरोह के तीन अपराधी हुए फरार

Location: Garhwa

गढवा पुलिस ने इंटरस्टेट कोढ़ा गिरोह के सरगना दीपक यादव को गिरफ्तार किया है। दीपक बिहार राज्य के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला का रहने वाला है। इस गिरोह के तीन अन्य सदस्य पुलिस को चकर देकर फरार होने में सफल रहे। फरार अपराधियों में अमित यादव, लखन यादव व आनंद यादव शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार दीपक यादव के पास से चोरी के 23 हजार रुपये नगद, चोरी के दो मोटरसाईकिल व एक मोबाईल फोन बरामद किया है। उक्त बातें पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधी पर गढ़वा में तीन, बिहार में एक और उत्तर प्रदेश में छह मामले चोरी व छिन्नतई के अभी तक सामने आए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में घटना के दौरान पुलिस की गोली भी गिरफ्तार अपराधी के पैर में लगी है। गिरोह के अपराधी 21 अगस्त को गढ़वा में एक लाख रुपये मोटरसाइकिल की डिक्की से चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था। भुक्तभोगी ने मामले की प्राथमिकी गढ़वा थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर पुलिस गिरोह की धर-पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दिया। पुलिस की भनक लगते ही गिरोह के सभी चार सदस्य भागने के फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने बस स्टैंड के पास से सरगना को पकड़ लिया। वहीं तीन अन्य अपराधी फरार होने में सफल रहे। एसपी ने कहा कि पिछले एक माह से कोढ़ा गैंग के चारों अपराधी गढ़वा टाउन स्टेशन के पास किराए के मकान में रह रहे थे। ये अपराधी अलग-अलग जगहों पर चोरी व छिन्नतई की घटना को अंजाम दिया करते थे। गिरफ्तार अपराधी के पास से बरामद मोटरसाईकिल पटना व बिहार के पुर्णिया से चोरी की है। एसपी ने कहा कि कोढ़ा गैंक के अपराधी झारखंड के गढ़वा, पलामू, देवघर, जामताड़ा, बिहार राज्य के औरंगाबाद, नालंदा, पटना, पूर्णिया, हाजीपुर आदि और उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में चोरी व छिन्नतई की घटना को अंजाम दे चुके हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!